{"_id":"5e414f928ebc3ee5ca395164","slug":"for-all-clerks-across-the-country-government-started-online-course-on-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने देशभर के बाबुओं के लिए ‘बापू’ पर शुरू किया ऑनलाइन कोर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने देशभर के बाबुओं के लिए ‘बापू’ पर शुरू किया ऑनलाइन कोर्स
Mon, 10 Feb 2020 11:29 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देशभर के नौकरशाहों के लिए ‘समकालीन विश्व में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ पर ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत की है। कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी किया है। कोर्स के विषयों में आचार व नैतिकता, अहिंसा और शांतिवादी आंदोलन शामिल हैं।
आदेश में कहा गया, कोर्स के सफलतापूर्वक पूरा होनेे के बाद अधिकारी को महात्मा गांधी के सिद्धांतों व 21वीं सदी के दिन प्रतिदिन के मामलों में उनकी प्रासंगिकता व महत्व से परिचित होंगे। यह कोर्स कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग की पहल इंटीग्रेटेड गवर्मेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक, इस कोर्स को इग्नू के सेंटर फॉर गांधी एंड पीस स्टडीज और गांधी स्मृति व दर्शन समिति ने मिलकर तैयार किया है। इसे तीन मॉड्यूल में बांटा गया है और प्रत्येक मॉड्यूल में चार यूनिट हैं। अहिंसा आंदोलन, शांतिवादी आंदोलन, महिला आंदोलन, पर्यावरणीय आंदोलन, स्वराज, स्वदेशी, सत्याग्रह, ट्रस्टीशिप , आचार व नैतिकता जैसे विषय इन 12 यूनिट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
आईएएस, आईपीएस, आईएफओएस, ग्रुप ए केंद्रीय सिविल सेवा कर्मचारी, केंद्रीय सचिवालय से संबद्ध सभी ग्रुप ए अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा और राज्य प्रशासनिक/ सिविल सेवा व अन्य इस कोर्स में हिस्सा लेने के योग्य हैं। इनके अलावा स्टेट सिविल सेवा से जुड़े ग्रुप बी और सी के अधिकारी भी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।