{"_id":"57a835c64f1c1bb661ee43f8","slug":"for-2-years-why-modi-slept-like-kumbhkarna-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक कुंभकर्ण की तरह क्यों सो रहे थे मोदी: मायावती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब तक कुंभकर्ण की तरह क्यों सो रहे थे मोदी: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को गोरक्षकों पर दिए बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि दो साल से गोरक्षक मुस्लिमों और दलितों को निशाना बना रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे।
मायावती ने कहा कि गोरक्षकों पर पीएम का बयान राजनीति से प्रेरित है, , वे क्या दो साल से कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे। मायावती ने कहा कि अब वे कुंभकर्ण की नींद से इसलिए जगे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं।
मायावती ने कहा कि मोदी यह भी बताएं कि आखिर गोरक्षा के नाम पर 80 प्रतिशत गोरखधंधा भाजपा-शासित राज्यों में ही क्यों चल रहा है? ऊना में दलितों के साथ हुए बर्बर काण्ड के मुख्य दोषी और षड्यन्त्रकारी अभी तक पकड़े क्यों नहीं गए? मायावती ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है। गोरक्षा पर संसद के भीतर बयान दिए जाने चाहिए ताकि केन्द्र सरकार की पूरी जवाबदेही तय हो।

अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर साधा निशान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा, 'देर से आया, पर मामला समझ में आ गया कि देश में कितना नुकसान हो रहा था। जब इनको अपना नुकसान दिखाई दिया, तो सवाल सामने सामने आ गया।'
लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'पीएम हमेशा बड़ी देर के बाद बात करते हैं, नीयत क्या है वो देखना पड़ेगा'
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में कथित गो रक्षकों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 80 फीसदी गोरक्षक रात में गोरखधंधे करते हैं। मोदी ने कहा उन्हें ऐसे लोंगो पर बेहद गुस्सा आता है, जो गोरक्षा के नाम पर अपनी दुकानें चलाते हैं।