{"_id":"67b577d397090aa0f202b469","slug":"football-match-organisers-booked-after-50-injured-in-firecracker-accident-in-kerala-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में पटाखे से हुई दुर्घटना में 50 लोगों घायल होने के बाद कार्रवाई, फुटबॉल मैच आयोजकों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में पटाखे से हुई दुर्घटना में 50 लोगों घायल होने के बाद कार्रवाई, फुटबॉल मैच आयोजकों पर केस दर्ज
Wed, 19 Feb 2025 11:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)
पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:48 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आयोजकों पर बीएनएस की धारा 288 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाही) और 125 (बी) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल में पटाखे से हुए हादसे के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को मल्लपुरम जिले के एरीकोड इलाके में एक स्टेडियम में सेवेंस फुटबॉल मैच के दौरान पटाखे फूटने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कराने वाले अन्य लोगों की चोटें गंभीर नहीं हैं। अब बुधवार को पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह घटना मैच से ठीक पहले पटाखे फूटने के दौरान हुई। पटाखे फूटने से वे मैदान के पास बैठे दर्शकों के बीच गिर गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आयोजकों पर बीएनएस की धारा 288 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाही) और 125 (बी) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड में मंगलवार देर रात अतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। घटना एक फुटबॉल मैदान में हुई, जहां मैच शुरू होने से पहले पटाखे फोड़े जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पटाखों के फटने से चिंगारियां मैदान में फैल गईं, जहां दर्शक बैठे हुए थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अरीकोड पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन