फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fog Pass Device device installed in 20 thousand trains by Indian Railways

Fog Pass Device: घने कोहरे के बाद भी अब ट्रेनें नहीं होंगी लेट, 20 हजार रेलगाड़ियों में लगी ये खास डिवाइस

Thu, 04 Jan 2024 02:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Jan 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार
फॉग पास एक जीपीएस आधारित नेविगेशन डिवाइस है, जो लोको पायलट को घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन चलाने में मदद करता है। ये डिवाइस लोको पायलटों को सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग गेट, स्थायी गति प्रतिबंध, तटस्थ खंड आदि जैसे निश्चित स्थलों के बारे में ऑन-बोर्ड वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है...
loader
Fog Pass Device  device installed in 20 thousand trains by Indian Railways
Indian Railways: Fog Pass Device - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ठंड का मौसम आते ही कोहरे के कारण मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इससे रेलवे से लेकर सड़क के यातायात पर भी प्रभाव पड़ता है। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में कई रेलगाड़ियां प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, तो कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। हालांकि, यात्रियों को कोहरे की वजह से भी कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अब लोको पायलट्स को फॉग पास डिवाइस दे रहा है। इस डिवाइस की मदद से ट्रेन को कोहरे में भी सही और सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है।

दरअसल, फॉग पास एक जीपीएस आधारित नेविगेशन डिवाइस है, जो लोको पायलट को घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन चलाने में मदद करता है। ये डिवाइस लोको पायलटों को सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग गेट (मानवयुक्त और मानव रहित), स्थायी गति प्रतिबंध, तटस्थ खंड आदि जैसे निश्चित स्थलों के बारे में ऑन-बोर्ड वास्तविक समय की जानकारी (प्रदर्शन के साथ-साथ आवाज मार्गदर्शन) प्रदान करता है। इस प्रणाली से भौगोलिक क्रम में आने वाले अगले तीन निश्चित स्थलों में से लगभग 500 मीटर तक ध्वनि संदेश के साथ-साथ अन्य संकेत मिलते हैं।

फॉग डिवाइस सिंगल लाइन, डबल लाइन, विद्युतीकरण और गैर विद्युतीकृत अनुभागों के लिए उपयुक्त है। ये सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक और डीजल इंजनों, ईएमयू/एमईएमयू/डीईएमयू के लिए उपयुक्त है। फॉग पास डिवाइस 160 किमी प्रति घंटे तक की ट्रेन गति के लिए उपयुक्त है। इसमें 18 घंटे के लिए बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी बैकअप है। यह पोर्टेबल, आकार में कॉम्पैक्ट, वजन में हल्का (बैटरी सहित 1.5 किलोग्राम से अधिक नहीं) और मजबूत डिजाइन वाला है। लोको पायलट अपनी ड्यूटी फिर से शुरू करने पर डिवाइस को अपने साथ आसानी से लोकोमोटिव तक ले जा सकते हैं। इसे लोकोमोटिव के कैब डेस्क पर आसानी से रखा जा सकता है। यह एक स्टैंडअलोन प्रणाली है, यह कोहरे, बारिश या धूप जैसी मौसमी स्थितियों से अप्रभावित रहता है।

इन रेलवे जोन में रेलवे ने लगाए फॉग डिवाइस
 

क्षेत्रीय रेलवे       फॉग डिवाइस की संख्या
दक्षिण पूर्व रेलवे    2955
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे     997
दक्षिण पश्चिम रेलवे    60
पश्चिम मध्य रेलवे    1046
मध्य रेलवे            560
पूर्वी रेलवे            1103
पूर्व मध्य रेलवे    1891
पूर्व मध्य रेलवे    1891
पूर्वी तटीय रेलवे    375
उत्तर रेलवे    4491
उत्तर मध्य रेलवे    1289
पूर्वोत्तर रेलवे    1762
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे    1101
उत्तर पश्चिम रेलवे     992
दक्षिण मध्य रेलवे    1120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed