फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Predicts Cold In Delhi Rajasthan Jammu kashmir Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Update: कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, मसूरी से ठंडी दिल्ली, राजस्थान में शीतलहर

Fri, 25 Nov 2022 07:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Nov 2022 07:38 AM IST
सार

पिछले 24 घंटों में दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Predicts Cold In Delhi Rajasthan Jammu kashmir Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
ठंड की दस्तक - फोटो : PTI

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ती ठंड के बीच कोहरा छाने लगा है। कश्मीर में कई शहरों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा से उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में ठंड चमक गई है। मौसम में बदलाव के बीच राजधानी दिल्ली पहाड़ों की रानी मसूरी समेत अन्य ठंडे इलाकों से भी सर्द रही। 

विज्ञापन


सीकर के फतेहपुर में पारा 2.4 डिग्री
राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। गुरुवार को सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 10 शहरों में सबसे अधिक ठंड का प्रभाव देखने को मिला है। कोहरे और ओस ने भी लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। चूरू में बीती रात पिछले 10 साल में नवंबर में दूसरी सबसे सर्द रात रही। इधर, उत्तरी राजस्थान गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और सीकर के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में ये गिरावट आगे एक-दो दिन और जारी रह सकती है। 
विज्ञापन


जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट आज की रिपोर्ट देखें तो कोटा, चूरू और अजमेर जिले में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। गलनभरी सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी के सीकर और चूरू में रहा। यहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। चूरू में रात का तापमान 4.1 डिग्री रहा। जो साल 2017 के बाद नवंबर के महीने का सबसे कम तापमान है। विशेषज्ञों ने संभावना जताई है, जिस तरह लगातार तापमान गिर रहा है उससे लगता है कि इस सीजन में ये 10 साल का नया रिकॉर्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है। ऐसे में बर्फबारी का दौर थमने के बाद दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ी दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है।  
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन कम दर्ज किया गया है। वहीं, मसूरी का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में नैनीताल का न्यूनतम तापमान दिल्ली से अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देहरादून में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। 

कारगिल में माइनस 10 डिग्री 
कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में दिन के पारे में सुधार हुआ है। यहां रात में ठंड जारी है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान  माइनस 0.8, काजीकुंड में माइनस 2.0, पहलगाम में माइनस 4.4, कुपवाड़ा में माइनस 2.4, कोकरनाग में माइनस 1.0 दर्ज किया गया। गुलमर्ग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 और कारगिल में माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 9.6 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां हुई वर्षा
पिछले 24 घंटों में दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गोवा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed