फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fog and cold wave in North India chances of rain and dense fog

Weather: उत्तर भारत में शीतलहर, तीन फरवरी से इन इलाकों में बारिश के आसार, छाएगा घना कोहरा

Mon, 29 Jan 2024 05:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:38 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई।

विज्ञापन
Fog and cold wave in North India chances of rain and dense fog
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कम से कम दो से तीन दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद बंधी थी, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तर भारत में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। चंडीगढ़ में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

तमिलनाडु के ऊटी में पारा 1.3 डिग्री पर आया
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हिल स्टेशन ऊटी में कश्मीर जैसे हालात देखने को मिले हैं और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर आ गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलमर्ग, तंगमर्ग, सोनमर्ग में बर्फबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और कुपवाड़ा के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। कश्मीर के अधिकतर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में काफी वृद्धि हुई है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह तक घाटी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी।

हरियाणा और पंजाब में कई जगह पारा सामान्य से नीचे
पंजाब और हरियाणा को भी कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिली है। दोनों राज्यों में कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पंजाब में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा बना रहा। गुरदासपुर में 6.2 डिग्री, पटियाला में 6.9 डिग्री और बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में 5.6 डिग्री तापमान के साथ करनाल सबसे ठंडा रहा।  अंबाला में 6.6, भिवानी में 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रोहतांग में हिमपात 31 को यलो अलर्ट
हिमाचल में रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 30 जनवरी से तीन फरवरी तक मैदानों में बारिश और मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 जनवरी को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखा टूटने के आसार बन गए हैं। किसान-बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की बीजी फसल पीली पड़ गई है। सूखे के चलते प्रदेश में 30 फीसदी तक फसल बरबाद हो गई है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed