फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Focus on high burden states to check dengue, create 24/7 hepline number: Nadda to officials

JP Nadda Meeting: 'डेंगू की रोकथाम के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन शुरू की जाए', जेपी नड्डा का निर्देश

Wed, 10 Jul 2024 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Jul 2024 09:30 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को खास डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया। यह पूरी तरह से प्रशिक्षित कर्मियों, दवाओं और इससे संबंधित अन्य व्यवस्थाओं से लैस होने चाहिए। उन्हें अपनी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए एक ‘रेफरल’ प्रणाली बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Focus on high burden states to check dengue, create 24/7 hepline number: Nadda to officials
JP Nadda - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मानसून की शुरुआत और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर बुधवार को अहम बैठक की। इस दौरान डेंगू की स्थिति और उसकी रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारी की स्थिति की समीक्षा भी की गई। उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए नड्डा ने अधिकारियों को डेंगू रोकथाम और जागरूकता के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों और क्षेत्रों में इस मच्छर जनित रोग के मामले बार-बार सामने आते हैं, वहां अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को खास डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया। यह पूरी तरह से प्रशिक्षित कर्मियों, दवाओं और इससे संबंधित अन्य व्यवस्थाओं से लैस होने चाहिए। उन्हें अपनी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए एक ‘रेफरल’ प्रणाली बनाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक, नड्डा को देश भर में डेंगू की स्थिति और मंत्रालय की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें यह बताया गया कि केंद्रित, समयबद्ध और सहयोगात्मक गतिविधियों के परिणामस्वरूप डेंगू से होने वाली मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत (1996) से घटकर 2024 में 0.1 प्रतिशत हो गई है। कहा गया कि मानसून की शुरुआत से उत्पन्न चुनौती और बरसात के मौसम के दौरान डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या के खतरे को रेखांकित करते हुए नड्डा ने डेंगू के खिलाफ तैयार रहने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि ‘एडीस’ मच्छर, जो आमतौर पर दिन में काटता है, के बारे में स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य लोगों के बीच ऐसे कपड़े पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए, जो शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। इसके तहत पानी के बर्तनों को ठहरे हुए पानी से मुक्त रखने का काम बड़े पैमाने पर किया जाएगा। देशभर में टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया आदि मंचों के माध्यम से जागरूकता के लिए एक राष्ट्रव्यापी सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed