फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FM of Iran discussed on chabahar with Gadkari and Modi meets with Norway PM

चाबहार बंदरगाह पर ईरान के विदेश मंत्री से गडकरी ने की चर्चा, पीएम मोदी ने की नार्वे पीएम से मुलाकात

Tue, 08 Jan 2019 01:29 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 08 Jan 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
FM of Iran discussed on chabahar with Gadkari and Modi meets with Norway PM
- फोटो : ANI

नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पीएम से मुलाकात के बाद सोलबर्ग ने उनके साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। 


loader

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावद जारिफ से मुलाकात की है। उनसे मुलाकात के बाद नितिन गडकरी ने कहा, "हमारे बीच चाबहार बंदरगाह पर अच्छी चर्चा हुई। बंदरगाह के लिए पहला जहाज पहले ही मिल चुका है। भारत सरकार ने ईरानियन बैंक की मुंबई में ब्रांच खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। यह तीन महीने में खुल जाएगा, जिससे ट्रांजेक्शन और भी आसान हो जाएगी।" 

ईरान के विदेश मंत्री ने गडकरी से मुलाकात के बाद कहा, "ईरान और भारत की अर्थव्यवस्था पूरक हैं। भारत के यूसीओ बैंक और ईरान के पसरगढ़ बैंक ने व्यवसाय के साथ शुरूआत कर दी है। हम आशा करते हैं कि अमेरिका के गैर कानूनी प्रतिबंधों के बावजूद, हम अपने लोगों के लाभ के लिए सहयोग कर सकेंगे।" 
 
वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बेरेल से दिल्ली में मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed