{"_id":"61c0555d94d2ec15956cb76e","slug":"fm-nirmala-sitharaman-says-to-sansad-banks-recovered-13109-crore-from-forgative-nirav-modi-and-vijaya-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी और माल्या से वसूली गई 13,109 करोड़ की रकम, वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी और माल्या से वसूली गई 13,109 करोड़ की रकम, वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में दिया जवाब
Mon, 20 Dec 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:35 PM IST
सार
लोकसभा में नीरव मोदी और माल्या से रिकवरी को लेकर पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार डिफ्लॉटर्स कारोबारियों पर लगातार नजर बना हुई है और समय समय पर इन पर कारर्वाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के कई बैंकों से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करके फरार होने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और शराब कारोबारी विजय माल्य से 13,109 करोड़ रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। अब तक इन दोनों भगोड़े डिफॉल्टरों की संपत्ति बेचकर यह रकम रिकवर की है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में दी। उन्होंने कहा कि बैंकों ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस साल जुलाई में ही इस रिकवरी के बारे में सूचना दी थी।
विजय माल्या पर 9,000 करोड़ रुपये और नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर पर पीएनबी समेत कई बैंकों से 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी कर विदेश भागने का आरोप है। भआरत सरकार की ओर से भगोड़े कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। वित्त मंत्री सीतारमण ने आगे कहा कि समय-समय पर इन कारोबारियों के खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही है।
चोकसी ने भारतीय एजेंसियों पर उठाए सवाल
बता दें हाल में मेहुल चोकसी तो डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एंटीगुआ की नागरिकता प्राप्त कर चुका मेहुल चोकसी को डोमिनिका पुलिस ने पकड़कर जेल में डाला था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से बाद में उसे छोड़ दिया गया था। जेल से बाहर निकलने के बाद मेहुल चोकसी ने भारतीय जांच एजेंसियों पर कई सवाल खड़े किए थे।