फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FM Nirmala Sitharama in Rajya Sabha : Gur ko gobar karna inki mastery hai

Rajya Sabha: 'गुड़ को गोबर करने में इनकी मास्टरी', राज्यसभा में UPA के कार्यकाल पर बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

Sat, 10 Feb 2024 04:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 04:19 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीए के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था नीचे जा रही थी, लेकिन मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। 

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharama in Rajya Sabha : Gur ko gobar karna inki mastery hai
राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर पेश किए गए श्वेत पत्र पर राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज जो हम श्वेत पत्र लाएं हैं, उसका मकसद यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था में कुप्रबंधन को बताना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से ठीक करने में सफल रही हैं। हम अर्थव्यवस्था को एक निश्चित स्तर पर ले आएं हैं। उन्होंने पीएम मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन


मोदी सराकर ने पूर्वोत्तर पर विशेष ध्यान दिया- सीतारमण
कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में दूसरा रेलवे स्टेशन खोला। पहले की सरकारों ने पूर्वोत्तर के लोगों को नजरअंदाज किया था। उन्होंने कहा कि ये हाल तब थे जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह खुद असम से सांसद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गुड को गोबर करने में माहिर यूपीए- सीतारमण
यूपीए सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था की बुरे हाल होने के बाद भी आज वर्तमान में विपक्षी दल हमारे सामने आंकड़े उछालते हैं। मुद्रास्फीति यह है, मुद्रास्फीति वह है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं सिर्फ यह बताना चाहती हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार के आखिरी वर्ष में मुद्रास्फीति चार प्रतिशत से नीचे थी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि गुड़ को गोबर करने में इनकी मास्टरी रही है। 20024 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी की एनडीए सरकार ने आपको चार प्रतिशत से नीच मुद्रास्फीती के साथ अर्थव्यवस्था सौंपी थी, लेकिन सब जानते हैं उन्होंने इसके साथ क्या हाल किया। राजकोषीय नीति, सब्सिडी कि दिशा ही विपरीत थी। इन्होंने देश के खजानों से फिजूलखर्ची अपने राजनीतिक लाभ के लिए किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed