{"_id":"69e5df7818315cd2e109c332","slug":"fly91-flight-diverted-to-bengaluru-due-to-bad-weather-passengers-safe-after-mid-air-delay-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे हवा में अटकी सांसें: खराब मौसम से हैदराबाद-हुबली फ्लाइट बंगलूरू डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साढ़े तीन घंटे हवा में अटकी सांसें: खराब मौसम से हैदराबाद-हुबली फ्लाइट बंगलूरू डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
Mon, 20 Apr 2026 01:40 PM IST
Shivam Garg
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:40 PM IST
सार
खराब मौसम के कारण हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की उड़ान को बंगलूरू डायवर्ट कर दिया गया। करीब तीन-साढ़े तीन घंटे हवा में रहने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि अधिकारियों ने सभी को सुरक्षित बताया है।
विज्ञापन
flight
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की एक उड़ान खराब मौसम के कारण बंगलूरू डायवर्ट करनी पड़ी। इस दौरान विमान करीब साढ़े तीन घंटे तक हवा में रहा, जिससे यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया।
विज्ञापन
हवा में चक्कर लगाता रहा विमान
जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और 90 मिनट में हुबली पहुंचने वाली थी। लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। बताया गया कि विमान ने करीब एक घंटे तक हुबली के ऊपर चक्कर लगाए, ताकि मौसम सुधरने का इंतजार किया जा सके।
विज्ञापन
यात्रियों में दिखा डर
इस दौरान, विमान लगभग तीन-साढ़े तीन घंटे तक हवा में रहा, जिससे कुछ यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ डरे हुए यात्री रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। मौसम में सुधार नहीं होने पर फ्लाइट को बंगलूरू डायवर्ट कर दिया गया। विमान शाम करीब 6:30 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 11 बजे फ्लाइट को हुबली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी की खबरों का खंडन
FLY91 एयरलाइन ने तकनीकी खराबी की खबरों को पूरी तरह खारिज किया है। कंपनी ने कहा कि विमान को गंतव्य के पास खराब मौसम का सामना करना पड़ा, जिसके चलते मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इसे बेंगलुरु की ओर डायवर्ट किया गया।
एयरलाइन के अनुसार, इसके बाद फ्लाइट ने हुबली वापसी की और फिर सुरक्षित रूप से हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। कंपनी ने साफ किया कि यह पूरी प्रक्रिया मानक संचालन प्रक्रिया के तहत की गई थी और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। FLY91 ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में विमान में तकनीकी खराबी की जो बात कही गई थी, वह पूरी तरह गलत और निराधार है। एयरलाइन ने कहा कि उसके पास प्रशिक्षित पायलट, केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ की मजबूत टीम है, जो हर स्थिति को संभालने में सक्षम है और कंपनी का सुरक्षा रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित और बेदाग है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन