फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Floods in the northeast 80 people's money

असम, अरुणाचल और मणिपुर में बाढ़ से हालात बेकाबू, 80 की मौत

Thu, 13 Jul 2017 09:09 PM IST
amar
amar Updated Thu, 13 Jul 2017 09:09 PM IST
सार

flood assam

विज्ञापन
Floods in the northeast 80 people's money
बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वोत्तर में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 पहुंची
विज्ञापन

एजेंसी/नई दिल्ली
पूर्वोत्तर में बाढ़ ने 58 जिलों को प्रभावित किया है जिनमें अब तक कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
सिंह ने असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के अधिकारियों के साथ उनके प्रदेशों के हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से कुल 58 जिले प्रभावित हैं और भूस्खलन से अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर में लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 
एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (डोनर) ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में राज्य सरकार को हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डोनर और प्रधानमंत्री कार्यालय एक टीम के साथ पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं रिजीजू ने कहा कि एक महीने के अंदर एक उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी टीम असम पहुंचेगी और बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करेगी जिसमें अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं नागालैंड में हो रही लगातार बारिश से भी कई इलाकों में बाढ़ आने के साथ भूस्खलन के हालात पैदा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
असम की बाढ़ में एक बीएसएफ जवान लापता
 असम के धुबरी जिले की बाढ़ सीमा चौकी से सशस्त्र सीमा बल का एक जवान लापता हो गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह डूब गया है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त पर लगा 45 वर्षीय बिपिन मिश्रा बिहार का रहने वाला है। बुधवार रात को वह चौकीदार सीमा पोस्ट से लापता हो गया। बीएसएफ वाटर विंग, एनडीआरएफ और स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयास से जवान को खोजने के लिए एक राहत अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed