फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood situation in Karnataka Andhra Pradesh And Kerala, Indian army moved in relief work

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, कर्नाटक में राहत-बचाव के लिए उतरी सेना

Wed, 23 Oct 2019 09:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 23 Oct 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Flood situation in Karnataka Andhra Pradesh And Kerala, Indian army moved in relief work
राहत और बचाव कार्य में जुटी - फोटो : amar ujala

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश राहत और बचाव कार्य में बाधक बन रही है। कर्नाटक में बाढ़ और बारिश की वजह से 18 अक्तूबर से लेकर अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



कर्नाटक में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत-बचाव कार्य के लिए सेना को उतार दिया गया है। तेज बारिश की वजह से रायचूर, धारवाड, बेलगावी, कलबुर्गी, विजयपुरा, बागलकोटे, शिवमोगा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों के कई घरों और स्कूलों में भी पानी भर गया है। इनमें से कई जिले अगस्त में आई बाढ़ से भी प्रभावित हुए थे। मौसम विभाग ने बताया कि कर्नाटक के कई हिस्सों में स्थिति और खराब हो सकती है।

बंगलूरू में रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार सुबह 5:30 बजे सेना के इंजीनियर्स की चार टीमें नावों सहित बाढ़ राहत और पुनर्वास सामग्री के साथ रायचूर जिले में सक्रिय हो गई है। अन्य जिलों के लिए भी सेना की कई टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

 

 

कर्नाटक सरकार ने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल की बाढ़ के दौरान की गई गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए कहा गया है। 24 घंटे के मेडिकल स्टाफ को राहत शिविरों में तैनात करने की आवश्यकता है, शिविर में आवश्यक दवाओं का स्टॉक भी आवश्यक है।

सरकार ने यह भी कहा कि मच्छर नियंत्रण के लिए छिड़काव, हलोजन टैबलेट का वितरण और क्लोरीनेशन जैसे क्षेत्र की गतिविधियों को तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए। डीएचओ से कहा गया है कि वे अप्रभावित क्षेत्रों के कर्मचारियों का उपयोग करें और एम्बुलेंस को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखें।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed