फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood Relief Kits From Rahul Gandhi Found abandoned In Vacant Kerala Shop

केरल: लावारिस पड़ी मिलीं राहुल गांधी की ओर से भेजी गईं बाढ़ राहत किटें, विरोध-प्रदर्शन

Wed, 25 Nov 2020 05:33 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मलप्पुरम
पीटीआई, मलप्पुरम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Flood Relief Kits From Rahul Gandhi Found abandoned In Vacant Kerala Shop
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से भेजी गईं बाढ़ राहत किटें नीलम्बूर में एक दुकान में लावारिस पड़ी हुई मिलीं, जिसपर स्थानीय निवासियों और वामदलों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने आक्रोश प्रकट किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जब कुछ लोग एक दुकान को किराए पर लेने के लिए आए तब ये किट यहां पड़ी हुई मिलीं। इन किटों में खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं। सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डीवाईएफआई ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और उसके नेताओं से लोगों से माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन



नीलम्बूर से विधायक पीवी अनवर (एलडीएफ को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधानसभा सदस्य) ने बुधवार को जिला कलेक्टर के गोपालाकृष्णन से इस मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कथित रूप से पूरे विधानसभा क्षेत्र से इस प्रकार का सामान नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनवर ने वीडियो संदेश के जरिए पत्रकारों से कहा, 'यह नीलम्बूर में इकलौता मामला नहीं है। उसने (कांग्रेस पार्टी) आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये कई अन्य स्थानों पर खाद्य सामग्री जमा की थी। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों वाली किटों को या तो हटा दिया या नष्ट कर दिया।'


जिला कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं थी और इस मामले की जांच कराई जाएगी। राज्य के नेतृत्व ने अभी इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। किटों के कवर पर 'वायनाड सांसद' लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed