{"_id":"5d9161ca8ebc3e93c202bd17","slug":"flood-like-conditions-in-many-states-due-to-heavy-rains-128-killed-in-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसूनी कहर: भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, चार दिन में 128 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसूनी कहर: भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, चार दिन में 128 की मौत
Mon, 30 Sep 2019 07:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से जन जीवन प्रभावित
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पिछले चार दिन से चल रही भारी बारिश का कहर शनिवार और रविवार को भी जारी रहा। देश में पिछले चार दिन के अंदर बारिश से हुए हादसों में 128 लोगों की मौत दर्ज की गई है। देश में कई जगह रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में
93 मौत बृहस्पतिवार से अब तक उत्तर प्रदेश में हुई हैं
18 मौत हुई हैं पटना, भागलपुर, कैमूर में हुए हादसों में
13 मौत उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई दर्ज
03 महिलाओं की मौत गुजरात में बाढ़ में कार बहने से हुई
01 सबइंस्पेक्टर (बीएसएफ) जम्मू में सीमा पर नदी में बहा
बड़ी झील जैसा बना पटना
200 मिमी बारिश से पटना बना बड़ी झील जैसा, कमर तक जलभराव
48 घंटे से लगातार बरस रहा है बिहार में पानी, कई जगह हादसे
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग प्रभावित
बलिया से छपरा के बीच रेल ट्रैक पानी में डूबा
सात रेल रद्द करनी पड़ी इस सेक्शन पर
छह रेल का दूसरे मार्गों से किया गया रवाना
उत्तर-पूर्व रेलवे में कुल 30 ट्रेन की गई हैं रद्द
आज मानसून का आखिरी दिन पर राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, चार महीने लंबे मानसूनी सीजन का सोमवार को आखिरी दिन है, लेकिन आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा के मुताबिक, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के ऊपर मानूसन अब भी मजबूती से सक्रिय है यानी अगले कुछ दिन और भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार को झारखंड के दुमका जिले में पहुंचने का कार्यक्रम भी बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। हालांकि कार्यक्रम रद्द करने के अधिकृत बयान में बारिश का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन