{"_id":"5f2f1cfcbf431d427e222ae6","slug":"flood-in-bihar-is-affecting-more-than-73-lakh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में नेपाली नदियों की बाढ़ का कहर जारी, 73 लाख लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में नेपाली नदियों की बाढ़ का कहर जारी, 73 लाख लोग झेल रहे परेशानी
Sun, 09 Aug 2020 03:16 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, पटना
अमर उजाला नेटवर्क, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Aug 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से उत्तरी बिहार में पहुंचने वाली नदियों में उफान के चलते भयावह होते हालात शनिवार को भी बने रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बाढ़ का पानी नए इलाकों तक पहुंच जाने के कारण प्रभावित होने वाली जनता की संख्या 73 लाख के पार कर गई है।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि बाढ़ के पानी से परेशान होने वालों की संख्या में शुक्रवार के मुकाबले करीब दो लाख की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि शनिवार को बाढ़जनित हादसों में किसी की जान नहीं गई है। बाढ़ के पानी से अब 16 जिलों की 1223 ग्राम पंचायतें प्रभावित हैं। दरभंगा में बाढ़ के पानी ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जहां 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 9 की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 14 लाख प्रभावितों के साथ ही 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्वी चंपारण में 63 से ज्यादा पशुओं के मारे जाने की जानकारी मिली है। इनके अलावा पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, सीतामढ़ी, सुपौल, शिवहर, समस्तीपुर, खगड़िया, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार ने प्रभावितों के लिए 1342 सामुदायिक रसोई स्थापित की। 9.86 लाख लोगों को 7 राहत शिविरों में रखा गया है।
विज्ञापन