{"_id":"579c87464f1c1bf56e21ea18","slug":"flood-in-assam-rajnath-singh-cm-sonowal-conduct-aerial-survey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ः 21 की मौत 19 लाख प्रभावित, CM संग राजनाथ ने किया हवाई सर्वेक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ः 21 की मौत 19 लाख प्रभावित, CM संग राजनाथ ने किया हवाई सर्वेक्षण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए स्थिति का जायजा लिया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने असम के मोरीगांव में भगतगांव कैंप का भी दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बारिश कम हुई है लेकिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। असम के जल संसाधन मंत्री केशब महंत ने कहा कि ओवर फ्लो हो रही नदियों का पानी नए इलाकों में जा रहा है। इससे स्थिति और बिगड़ रही है।
असमिया प्रशासन ने 800 से अधिक अस्थायी शेल्टर बनाए हैं। और राज्य भर में दवाएं और फूड बांटे जा रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। माना जा रहा है कि तकरीबन 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
हेल्पलाइन
असम आपदा प्रबंधन संस्थान ने 24 घंटे के लिए हेल्पलाइंस शुरू की है। ये नंबर 1070, 1079 और 0361-2237011 हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ से राज्य में 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लाखों लोगों ने कैंपों में शरण ले रखी है। अनुमान के मुताबिक 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।HM Rajnath Singh,Assam CM Sarbananda Sonwal & Union Minister Jitendra Singh conduct aerial survey of flood hit areas pic.twitter.com/YTvRR3H3uc
— ANI (@ANI_news) July 30, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री ने असम के मोरीगांव में भगतगांव कैंप का भी दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
Bhagatgao(Morigaon): HM Rajnath Singh and CM Sarbananda Sonowal visit a flood relief camp in Assam pic.twitter.com/ex7neDDrMe
— ANI (@ANI_news) July 30, 2016
अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बारिश कम हुई है लेकिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। असम के जल संसाधन मंत्री केशब महंत ने कहा कि ओवर फ्लो हो रही नदियों का पानी नए इलाकों में जा रहा है। इससे स्थिति और बिगड़ रही है।
असमिया प्रशासन ने 800 से अधिक अस्थायी शेल्टर बनाए हैं। और राज्य भर में दवाएं और फूड बांटे जा रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। माना जा रहा है कि तकरीबन 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
हेल्पलाइन
असम आपदा प्रबंधन संस्थान ने 24 घंटे के लिए हेल्पलाइंस शुरू की है। ये नंबर 1070, 1079 और 0361-2237011 हैं।
बिहार
बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
- फोटो : ANI
बाढ़ के चलते बिहार की स्थिति भी बेहद खराब हो गई हैं। ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते सुपौल, पूर्णियां और किशनगंज में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। महानंदा नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कटिहार, पूर्णियां और किशनगंज में पानी घुस गया है।
उत्तर प्रदेश
बाढ़ के पानी में डूबा घर
- फोटो : Getty Images
बाढ़ के चलते प्रभावित हुए लोगों के लिए यूपी सरकार ने 41 रिलीफ कैंप लगाए हैं। ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश के चलते तराई क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। हजारों एकड़ में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।
कर्नाटक
बेंगलुरु की सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : Getty Images
राज्य के निचले इलाके बाढ़ के पानी से भर गए हैं। इनमें कोडीचिक्कनाहली और बिलेकहाली सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। शहरों में स्थित झीलें अपने किनारों को पार कर गई और नजदीकी इलाकों में पानी भर गया है।
तमिलनाडु
फाइल फोटोः चेन्नई की सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : Getty Images
दूसरी ओर तमिलनाडु भी बाढ़ में फंसा हुआ है। उत्तर पश्चिमी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किए गए हैं। राज्य के बांधों और बैराजों में पानी उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। दक्षिणी कर्नाटक में लगातार बारिश के चलते पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
मुंबई
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है।
- फोटो : Getty Images
देश की आर्थिक राजधानी में लगातार बारिश हो रही है। सप्ताह के अंत तक और बारिश होने का अनुमान है। हालांकि सड़कों पर ट्रैफिक चल रहा है लेकिन लोकल ट्रेनें देर से चल रही हैं।
गुड़गांव
गुड़गांव में बारिश जारी है।
- फोटो : ANI
सड़कों पर ट्रैफिक रेंग रहा है। हालांकि शुक्रवार के 15 किमी लंबे जाम के बाद स्थिति सुधरी है। सड़कों पर मरम्मत का काम चल रहा है। इन सबके बीच शनिवार की सुबह दोबारा बारिश होने लगी।