{"_id":"5ef5700c1a1253241017322c","slug":"flood-in-assam-many-people-died-and-1-89-lakh-people-affected-due-to-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, एक और व्यक्ति की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, एक और व्यक्ति की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित
Fri, 26 Jun 2020 12:10 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
असम में बाढ़ से लगभग दो लाख लोग प्रभावित (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य में चार और जिलों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। राज्य में 1.89 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक तेजी से पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धीमाजी जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 91,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
बुलेटिन में बताया गया कि जोरहाट जिले के नीमातीघाट में, धुब्री जिले के धुब्री शहर में और सोनीतपुर जिले के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।