फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in Assam crops Brahmaputra river water level state agriculture minister Atul Bora statement

Assam: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर; 105 गांव डूबे, 3059 हेक्टेयर फसल जलमग्न

Thu, 31 Aug 2023 10:34 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 31 Aug 2023 10:34 AM IST
सार

बाढ़ से असम के 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस साल बाढ़ की वजह से मौत के मामलों की संख्या 15 बनी हुई है।

विज्ञापन
Flood in Assam crops Brahmaputra river water level state agriculture minister Atul Bora statement
Flood in Assam - फोटो : Social Media

विस्तार

बाढ़ की वजह से असम में हालात गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र नदी भी अपने खतरे के स्तर को पार कर चुकी है, जिस वजह से आधा राज्य पानी में डूब गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण मोरिगांव जिले में भी बाढ़ की स्थिति बन गई। बाढ़ की वजह से जिले के 105 गांव डुब गए। वहीं 3059 हेक्टेयर फसल भी जलमग्न हो गए हैं। 
विज्ञापन


बाढ़ की वजह से असम की हालात पर राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा, 'बाढ़ की वजह से राज्य के 22,000 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गए हैं। हमारी सरकार किसानों की मदद करेंगे। इससे पहले वाली सरकार से किसानों को कुछ भी नहीं मिला था, लेकिन हमारी सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए तैयार है। हम सभी जिले के किसानों से संपर्क कर रहे हैं।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 बाढ़ से राज्य के 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस साल बाढ़ की वजह से मौत के मामलों की संख्या 15 बनी हुई है। वन विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, ओरांग राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य में 44 शिविरों में से 13 और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 शिविर जलमग्न हो गए हैं। दरांग, धुबरी, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रो, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव और उदलगुड़ी जिलों में 33 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed