{"_id":"5f5cefcb8ebc3e6a04499339","slug":"flights-from-darbhanga-to-delhi-mumbai-and-bengaluru-to-start-before-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ से पहले शुरू हो जाएंगी दरभंगा से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ानें, जानिए कब से होगी बुकिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छठ से पहले शुरू हो जाएंगी दरभंगा से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ानें, जानिए कब से होगी बुकिंग
Sat, 12 Sep 2020 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे से उड़ानें आगामी छठ पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वहां निर्माण कार्य पूरा होने को है।
विज्ञापन
मंत्री ने बिहार के दरभंगा जिले और झरखंड के देवघर जिलों में बनाए जा रहे हवाईअड्डों के कार्य में प्रगति की समीक्षा के बाद यह बात कही। वहीं, इनके लिए टिकट बुकिंग सितंबर अंत से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में पुरी के हवाले से कहा गया है, 'दरभंगा से दिल्ली ,मुंबई और बंगलूरू के लिए उड़ानों की बुकिंग सितंबर महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। वहां से उड़ान छठ पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। वहां आगमन एवं प्रस्थान कक्ष, जांच केंद्र, कन्वेयर पट्टी और अन्य प्रकार की सुविधाएं तैयार हैं। बाकी काम अक्तूबर में पूरा हो जाएगा।
पुरी ने बताया कि देवघर हवाईअड्डे का काफी काम हो चुका है। बाकी काम भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हवाईअड्डा भी बहुत जल्दी चालू कर दिया जाएगा।