फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flaws in Technology in Air India flight, feeling dizzy in the air to land in the airport

Air India: एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट के ऊपर लगाए चक्कर, ढाई घंटे बाद सुरक्षित उतरा

Fri, 11 Oct 2024 09:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Fri, 11 Oct 2024 09:55 PM IST
सार

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक हवाई जहाज के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई थी। इसके चलते विमान को एयरपोर्ट पर उतरने में दिक्कत हुई। विमान त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर ही चक्कर लगाता रहा। फ्लाइट में सवार 140 यात्रियों की सांस अटकी रही।

विज्ञापन
Flaws in Technology in Air India flight, feeling dizzy in the air to land in the airport
एयर इंडिया एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हुई। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। काफी प्रयासों के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात जारी एक बयान में कहा, कंपनी तिरुचिरापल्ली-शारजाह मार्ग पर संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई खराबी के बाद कथित इमरजेंसी लैंडिंग से संबंधित मीडिया रिपोर्टों से अवगत हैं। उन्होंने कहा, 'हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उड़ान के दौरान परिचालन दल की तरफ से आपातकाल की कोई घोषणा नहीं की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पर्याप्त सावधानी के तौर पर कई चक्कर लगाने पड़े
एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद, विमान ने सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की। इससे पहले रनवे की लंबाई को ध्यान में रखते हुए ईंधन और वजन कम करने के लिए, पर्याप्त सावधानी के तौर पर कई चक्कर लगाने पड़े। खराबी के कारणों की उचित जांच कराई जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस मेहमानों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रही है। असुविधा के लिए खेद है। कंपनी अपने संचालन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

  एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक 140 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान AXB613 ने त्रिची से शाम 5:40 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरी थी। विमान जैसे ही रनवे से हवा में पहुंचा तो उसके हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट में एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमान को उतरने में समस्या हो रही थी। ईंधन कम करने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। काफी देर से त्रिची एयरपोर्ट के पास चक्कर काटने के चलते 140 यात्रियों की जान अटकी रही। वहीं आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड बुलाई गईं।
 

काफी देर तक चले प्रयास के बाद रात 8:20 बजे  विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक विमान की स्थिति पर डीजीसीए लगातार नजर रख रहा था। इसके साथ ही हवाई अड्डे को अलर्ट मोड में रखा गया था। विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयर इंडिया की ओर से कहा गया कि परिचालन दल द्वारा आपातकाल घोषित नहीं किया गया था। तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग से पहले रनवे की लंबाई को ध्यान में रखते हुए ईंधन और वजन को कम करने के लिए विमान ने एहतियात के तौर पर निर्दिष्ट क्षेत्र में कई बार चक्कर लगाए। गड़बड़ी के कारणों की विधिवत जांच की जाएगी। यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।

सीएम स्टालिन ने अफसरों को दिए यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई है। लैंडिंग गियर की समस्या की खबर मिलने पर मैंने तुरंत फोन पर अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें अग्निशमन, एंबुलेंस तैनात करने सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश दिए। अब जिला कलेक्टर को सभी यात्रियों की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और चालक दल को सहायता प्रदान करने के लिए कहा है। 
 

राज्यपाल ने पायलट और सह पायलट का किया धन्यवाद
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने एक्स पर पोस्ट किया कि लैंडिंग गियर में गड़बड़ी के बाद तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही उड़ान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और सह-पायलट को बहुत धन्यवाद। तनावपूर्ण क्षण में कॉकपिट और केबिन क्रू का साहस वास्तव में चमक उठा। 

नागरिक उड्डयन मंत्री ने जारी किया बयान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी समस्या आने पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि 141 लोगों के साथ त्रिची से शारजाह तक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान AXB 613 में हाइड्रोलिक विफलता की सूचना के बाद चालक दल ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। हमें राहत मिली है कि विमान त्रिची हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया है। 18:05 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित होने के बाद हवाई अड्डे और आपातकालीन टीमों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी। हम विमान की लैंडिंग की तैयारी में उनके त्वरित समन्वय की सराहना करते हैं। 20:15 बजे विमान सुरक्षित उतरा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed