फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five US Navy commandos died in a helicopter crash in San Diego world news updates

World Updates: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिका के पांच मरीन कमांडो की मौत; देश दुनिया की अहम खबरें

Thu, 08 Feb 2024 08:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डियागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डियागो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 08 Feb 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Five US Navy commandos died in a helicopter crash in San Diego world news updates
सैन्य हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI

सैन डियागो के बाहरी क्षेत्र पाइन वैली में प्रशिक्षण के दौरान आए भयानक तूफान में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिका के पांच नौसेना के कमांडो की मौत हो गई।

विज्ञापन


यूएस मरीन कॉर्प्स ने बृहस्पतिवार को कहा, कैलिफोर्निया के मिरामार में मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन जाते समय सीएच-53ई सुपर स्टैलियन हेलिकॉप्टर मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खोज और बचाव प्रयास के दौरान चालक दल के सदस्यों के शव बरामद किए गए। मेजर जनरल माइकल बोर्गस्चुल्टे ने कहा, गहरे दुख के साथ मैं पांच नौसैनिकों के निधन को साझा करता हूं। हेलिकॉप्टर मंगलवार रात लास वेगास से लगभग 40 मील उत्तर-पश्चिम में नेवादा में क्रीच वायुसेना बेस से रवाना हुआ था। पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बारिश और बर्फीले मौसम में फंस गया था। करीब आठ घंटे बाद इसके लापता होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

 

कनाडा : जबरन वसूली के आरोप में भारतीय मूल के 5 गिरफ्तार
कनाडा की एक विशेष पुलिस टास्क फोर्स ने जबरन वसूली करने के आरोप में भारतीय मूल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पील रीजनल पुलिस एक्सटॉर्शन इन्वेस्टिगेटिव टास्क फोर्स (ईआईटीएफ) ने ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के सहयोग से एक सर्च वारंट को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगन अजीत सिंह (23), अनमोलदीप सिंह(23), हशमीत कौर (25), इयमजोत कौर (21) और अरुणदीप थिंड (39) के रूप में हुई है। गगन अजीत सिंह, हशमीत कौर और इयमजोत कौर ब्रैम्पटन क्षेत्र से हैं, वहीं अनमोलदीप सिंह मिसिसॉगा से हैं। पांचवें संदिग्ध अरुणदीप थिंड का कोई निश्चित पता नहीं है। इन पर जबरन वसूली, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी के अलावा अन्य आरोप भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म होती पृथ्वी के सर्वेक्षण के लिए नासा का उपग्रह रवाना
दुनिया के महासागरों और वायुमंडल का विस्तार से सर्वेक्षण करने के लिए नासा का नवीनतम जलवायु उपग्रह बृहस्पतिवार को कक्षा में प्रक्षेपित हुआ। स्पेसएक्स ने अपने 94.8 करोड़ डॉलर के मिशन पर फाल्कन रॉकेट से ध्रुवीय कक्षा की तरफ पेस उपग्रह लॉन्च किया। यह उपग्रह 420 मील (676 किलोमीटर) ऊपर से महासागरों के साथ-साथ वायुमंडल का तीन वर्ष तक अध्ययन करेगा।


आम चुनाव के दौरान भारत में प्रचार करेगा अमेरिकी संगठन
अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ करने और भाजपा को रिकॉर्ड 400 से ज्यादा सीटें जिताने के लिए व्यापक योजना बनाई है। समुदाय के नेताओं के मुताबिक इस दौरान भारत में 25 लाख से ज्यादा फोनकॉल किए जाएंगे। साथ ही 3,000 भारतवंशियों का प्रतिनिधिमंडल भी भेजा जाएगा। अमेरिका में संगठन ने भारत में पार्टी व उसके उम्मीदवारों के लिए प्रचार की योजना बनाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed