{"_id":"5ec8b7148ac95367406f6d72","slug":"five-states-one-union-territory-decide-that-passengers-would-have-to-stay-in-home-or-institutional-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू उड़ानें शुरू, पांच राज्यों का फैसला होम क्वारंटीन में रहेंगे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घरेलू उड़ानें शुरू, पांच राज्यों का फैसला होम क्वारंटीन में रहेंगे यात्री
Sat, 23 May 2020 11:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 23 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
विमान यात्रियों को होम क्वारंटीन में रहना होगा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में कम से कम पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश का कहना है कि उन्होंने यात्रियों को घर या शैक्षणिक संस्थान में क्वारंटीन में रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और असम सरकार और जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने तय किया है कि आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन में रहना होगा। केरल सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि यात्रियों को घर या शैक्षणिक संस्थान में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन
आठ मई तक केरल में केवल 16 सक्रिय मामले थे लेकिन पिछले दो हफ्तों में 200 नए मामले सामने आए हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों और मिडिल ईस्ट से आने वाले यात्रियों की वजह से मामले बढ़े हैं। शुक्रवार को केरल में 42 नए मामले आए। यह एक दिन में आए मामलों की अधिकतम संख्या है। राज्य में पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था।
विज्ञापन
कर्नाटक में घरेलू यात्री उच्च जोखिम वाले राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश से आ रहे हैं। इन्हें सात दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थान और सात दिनों के लिए होम कवारंटीन में रहना होगा। अन्य राज्यों से लौटने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों ने उड़ानों के साथ-साथ परिवहन के अन्य साधनों से पहुंचने वाले लोगों को क्वारंटीन करने का फैसला लिया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि किसी भी तरह राज्य पहुंचने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।
इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने की योजना बना रही है और उन्हें 14 दिनों के लिए घर पर क्वारंटीन में रहने को कहेगी। उसका कहना है कि वह राज्य और केंद्र दिशानिर्देशों को औपचारिक बनाने के लिए इस विषय पर चर्चा करेंगे।