फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five State Uttar Pradesh Goa Manipur Uttarakhand Punjab Assembly election priyanka gandhi hope for congress latest updates

Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी के प्रचार से कांग्रेस को उम्मीद, क्या दिखेगा वादों का असर?

Sun, 06 Mar 2022 06:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sun, 06 Mar 2022 06:49 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान काफी ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने उत्तरप्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान करके हर किसी को चौंका दिया।

विज्ञापन
Five State Uttar Pradesh Goa Manipur Uttarakhand Punjab Assembly election priyanka gandhi hope for congress latest updates
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार नतीजों में उसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। हालांकि, देखना यह है कि प्रियंका गांधी के वादों और दावों पर जनता कितना भरोसा कर पाती है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने प्रचार के दौरान काफी मेहनत की। माना जा रहा है कि उनके नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 

विज्ञापन

भारी बारिश में भी किया प्रचार

गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका गांधी ने प्रचार के दौरान आंधी-बारिश और तूफान किसी की भी परवाह नहीं की। भारी बारिश के बीच प्रचार की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। प्रियंका ने उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड समेत पांचों राज्यों में कुल 167 रैलियों, जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। वहीं, जब चुनाव आयोग ने रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया तो उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनता से संपर्क जोड़ा। 

विज्ञापन

हिट रहा लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान काफी ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने उत्तरप्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान करके हर किसी को चौंका दिया। दरअसल, प्रियंका गांधी का पूरा जोर महिलाओं के सशक्तीकरण पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का दावा- दिखेगा प्रियंका का असर

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने भाषणों और मेहनत से लोगों के दिलों में जगह बनाई। साथ ही, अपनी सहजता और संवेदना से उनका दिल भी जीता। फिरोजाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी चूड़ी की ढलाई का काम करने वाली एक महिला के घर पहुंची थीं और उनसे बातचीत की थी। वहीं, अलीगढ़ में उन्होंने ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला से संवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed