{"_id":"6337e455f4ecd97a9650d539","slug":"five-rss-leaders-in-kerala-given-central-security-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: PFI के रडार पर थे पांच RSS नेता, केंद्र सरकार ने दी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: PFI के रडार पर थे पांच RSS नेता, केंद्र सरकार ने दी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
Sat, 01 Oct 2022 12:31 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:31 PM IST
सार
केरल में पांच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं के नाम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI) के रडार पर पाए गए थे।
विज्ञापन
आरएसएस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में आरएसएस के पांच नेताओं को संभावित खतरों के मद्देनजर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक पांच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं के नाम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI) के रडार पर पाए गए थे। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इस्लामिक संगठन पर हालिया कार्रवाई के दौरान इस संबंध में दस्तावेज भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच और खुफिया एजेंसियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी और सिफारिशों के आधार पर आरएसएस के पांच नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा कवर की सबसे छोटी श्रेणी वाई- दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को यह काम सौंपने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि प्रत्येक सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को कवर के हिस्से के रूप में लगभग दो से तीन सशस्त्र कमांडो प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार भाजपा अध्यक्ष को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा
ऐसा ही कवर बिहार भाजपा अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण से सांसद संजय जायसवाल को भी दिया गया है। जून में 'अग्निपथ' भर्ती योजना के शुभारंभ के दौरान उनके और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध के मद्देनजर उन्हें वाई कवर सुरक्षा दी गई थी। कवर को बाद में वापस ले लिया गया था लेकिन अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है।