फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five rounds of talks between Indian and Chinese troops fail to ease tension in Ladakh

लद्दाख में तनाव कम करने के लिए भारत-चीन सैनिकों के बीच वार्ता के पांच दौर विफल

Sat, 23 May 2020 12:13 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 May 2020 12:13 AM IST
सार

लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील और गलवां घाटी में भारत और चीन के बीच बना सैन्य तनाव दोनों देशों के बीच वार्ताओं के पांच दौर के बाद भी कम नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों ने विवादित सीमा क्षेत्रों में आक्रामक मुद्रा अपना रखी है।

विज्ञापन
Five rounds of talks between Indian and Chinese troops fail to ease tension in Ladakh
भारत-चीन

विस्तार

सूत्रों ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर दोनों ही देशों ने पिछले दो सप्ताह में सैन्य तैनाती बढ़ाई है। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने की संभावना बहुत कम है क्योंकि दोनों ही देशों की सेनाओं मे आक्रामक रुख अपना रखा है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत की ओर से गलवां घाटी में सड़क निर्माण पर चीन द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए राजनयिक चैनल भी लगातार काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन


पांच मई को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद यहां सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई थी, जिसके बाद उत्तरी सिक्किम में भी ऐसी ही घटना हुई थी। सूत्रों ने कहा कि स्थानीय कमांडर हल न निकलने तक वार्ता करना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के आरोपों को नकार चुका है भारत


भारत ने गुरुवार को ही चीन के उन आरोपों को सिरे से नकार दिया था जिनमें चीन ने कहा था कि भारतीय सैनिक लद्दाख और सिक्किम में सीमा पार करते हुए चीन की ओर आ गए थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सीमा प्रबंधन के प्रति जिम्मेदार रुख अपना रहा है।


सैनिकों के बीच झड़प को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय सैनिक भारत की सीमा के भीतर ही गतिविधियां कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिक सीमा सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करते हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि चीन ने ही सीमा पर भारत की सामान्य गश्त में बाधा डालने की गतिविधियां शुरू की थीं। भारतीय सैनिक सीमा क्षेत्र से भली-भांति परिचित हैं, चीनी सैनिकों ने भारतीय बलों द्वारा की जा रही गश्त में बाधा डाली।

चीन को है सड़क निर्माण पर आपत्ति

दरअसल, चीन ने लद्दाख में गलवां नदी के आसपास भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। सूत्रों के मुताबिक सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed