{"_id":"5ebbcca98ebc3e904359eddc","slug":"five-prisoners-escape-from-gujarat-jail-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः सुरेंद्रनगर जिले की जेल से पांच कैदी फरार, चार पर दर्ज है हत्या का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः सुरेंद्रनगर जिले की जेल से पांच कैदी फरार, चार पर दर्ज है हत्या का मामला
Wed, 13 May 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 13 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की जेल से पांच कैदी बुधवार की सुबह फरार हो गए हैं। इनमें से चार हत्या के मामले में आरोपी थे और इनका ट्रायल चल रहा था। वो धरंगधरा की उप-जेल में बंद थे। धरंगधरा जेल के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र देवधा ने कहा कि उन्होंने बैरक का ताला तोड़ा और जेल की दीवार चढ़कर भाग निकले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनमें से चार कैदियों, नानजी देवीपुजक, संतू देवीपुजक, सावजी देवीपुजक और धर्म देवपुजक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है और इनका ट्रायल चल रहा था। जबकि पांचवे कैदी प्रकाश कुशवाहा पर चोरी का मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन
देवधा ने कहा कि पांचो कैदी किसी तरह से बैरक के ताले तोड़ने में कामयाब रहे और फिर जेल की दीवार कूदकर भाग निकले। हमने उन्हें दबोचने के लिए टीमें बनाई हैं। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान गुजरात में जेलब्रेक की यह दूसरी घटना है। एक मई को दाहोद जिले की एक उप-जेल से 13 कैदी भाग निकले थे। उनमें से नौ को बाद में पकड़ लिया गया था, लेकिन चार अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन