फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five popular restaurant chains in Chennai are raided by Income Tax officials

श्रवण भवन सहित पांच रेस्टोरेंट और कन्नड़ सिनेमा के अभिनेताओं के ठिकानों पर छापा

Thu, 03 Jan 2019 02:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 03 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Five popular restaurant chains in Chennai are raided by Income Tax officials
श्रवण भवन

चेन्नई की पांच लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन सहित श्रवण भवन समूह पर आज आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। श्रवण भवन, डॉट ब्रेड्स, द अंजाप्पर समूह और ग्रांड स्वीट्स के दो समूहों के दफ्तर पर छापेमारी हुई। शहर के 32 स्थानों पर खोजबीन जारी है। जिसमें रेस्टोरेंट समूहों के निदेशकों के घर और दफ्तर शामिल हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह खोजबीन इसलिए की जा रही हैं क्योंकि उन्हें कर चोरी की कथित शिकायते मिली हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास सूचना है कि यह समूह पिछले कई सालों में बड़े पैमाने पर कर चोरी में लिप्त रहे हैं। इन स्थानों की जांच करने के बाद ही हम आंकलन कर पाएंगे।'
विज्ञापन


सभी पांच रेस्टोरेंट समूहों में से श्रवण भवन सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित है। उसके 20 देशों में आउटलेट हैं जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया शामिल है। इस रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत पी राजगोपाल ने की थी। अंजाप्पर समूह के 70 आउटलेट हैं जिसमें से भारत के बाहर बहुत कम हैं। बेकरी चेन हॉट ब्रेड की ब्रांच तमिलनाडु और पड़ोसी पुड्डुचेरी में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉट ब्रेड को मिठाई और स्नैक्स के लिए जाना जाता है। ग्रांड स्वीट्स पिछले 25 सालों से व्यापार कर रहा है। इन रेस्टोरेंट चेन्स ने आयकर विभाग की छापेमारी के बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं गुरुवार को ही आयकर विभाग ने कन्नड़ सिनेमा के दो शीर्ष अभिनेताओं और तीन फिल्म निर्माताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

आयकर अधिकारियों ने कहा कि यह जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उनमें दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के बेटे शिवराज कुमार और पुनीत राजकुमार और मशहूर निर्माता रॉकलीन वेंकटेश शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में सुबह करीब 200 अधिकारियों की टीमों ने 23 ठिकानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि छापेमारी अभी भी जारी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed