फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Five people with three children, died after the boat capsized in the Navsari lake in Gujarat

गुजरात: नवसारी की झील में नौका पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Tue, 19 Jan 2021 02:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नवसारी
एजेंसी, नवसारी Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Jan 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five people with three children, died after the boat capsized in the Navsari lake in Gujarat
लापता युवकों की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के नवसारी जिले की एक झील में एक नौका के पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नाव पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे जबकि कुछ लोग उससे उतरने के प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम भारी संख्या में लोग नाव से लगातार चढ़ने उतरने का प्रयास कर रहे थे। जबकि कुछ लोग उससे उतरने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसमें तकरीबन 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना नवसारी के चिखली तालुका में एक पर्यटक स्थल सोलधरा इको प्वाइंट में एक झील में हुई।
विज्ञापन


जब कुछ पर्यटक इसमें चढ़ने की तथा कुछ इससे उतरने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और देर रात तक पांच शव निकाले। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में 30 साल की एक महिला, उसके डेढ़ वर्ष तथा दस वर्ष उम्र के दो बच्चे, छह साल का एक बच्चा और 28 साल का एक युवक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed