फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five people walking on a wide footpath in Karnataka's Mangaluru were hit by a speeding car

Mangaluru: सिर्फ छह सेकंड में फुटपाथ पर चल रहे पांच लोगों को कार ने उड़ाया, एक की मौत; कैमरे में कैद हुई घटना

Thu, 19 Oct 2023 08:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Oct 2023 08:49 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में मंगलुरु में मन्नागुड्डा जंक्शन के पास लोगों को कम भीड़ वाले फुटपाथ पर चलते हुए देखा जा सकता है। तभी एक कार अचानक से आती है और और फुटपाथ पर पांच लोगों को टक्कर मार देती है।

विज्ञापन
Five people walking on a wide footpath in Karnataka's Mangaluru were hit by a speeding car
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की जुटी भीड़। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के मंगलुरु में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक फुटपाथ पर पैदल जा रहे पांच लोगों को कल शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों में महिलाएं और लड़कियां 
सीसीटीवी फुटेज में मंगलुरु में मन्नागुड्डा जंक्शन के पास लोगों को कम भीड़ वाले फुटपाथ पर चलते हुए देखा जा सकता है। तभी एक कार अचानक से आती है और और फुटपाथ पर पांच लोगों (दो महिलाओं और तीन लड़कियों) को टक्कर मार देती है।

विज्ञापन

ऐसे मारी टक्कर
पुलिस ने बताया कि हुंडई ईऑन कार कमलेश बलदेव द्वारा चलाई जा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि पीछे से आ रही कार ने पहले चार लोगों को टक्कर मारी। एक महिला को कुचलने के बाद एक अन्य महिला को टक्कर मार दी, जिसने कार को पास आते देख भागने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं, फुटपाथ पर लगे एक पोल से कार जाकर टकरा जाती है। बाद में डिवाइडर से टकराने से पहले कार चालक महिला को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सेकंड में हुई पूरी घटना
घटना मात्र छह सेकंड में हुई। आसपास मौजूद लोग जबतक समझ पाते तबकर आरोपी ने कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लड़कियों सहित चार घायल हो गए। आरोपी बाद में फरार हो गया। आरोपी ने कार को एक शोरूम के सामने खड़ा किया और अपने घर चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने पिता के साथ पुलिस थाने आया। 

 

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
वहीं, घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। वाहन रुक गए और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। एक महिला उठने में कामयाब रही, लेकिन लंगड़ा रही थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ऑटो में अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 23 साल की रूपश्री की मौत हो गई।

पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed