मणिपुर में बड़ा फेरबदल, पांच नए मंत्रियों को दिलाई गई शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने छह मंत्रियों को हटा दिया है जिसमें भाजपा के भी तीन मंत्री शामिल हैं। भाजपा के ये मंत्री हैं- के वी हनखालियान, नेमचा किपगेन और ठोकचोम राधेश्याम सिंह।
इसके बाद राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने पांच नए मंत्रियों को राजभवन इंफाल में राज्य मंत्रिमंडल की शपथ दिलाई। इनमें दो विधायक वो हैं जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।
Manipur: 5 new ministers take oaths in Imphal in Raj Bhavan in rejig of state Cabinet in presence of Governor
"This kind of reshuffling is normal in politics. Whatever I'm doing is with blessing of central leaders. I hope we can work more for development," says CM N Biren Singh pic.twitter.com/DgtiN5COouविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2020
वहीं इस फेरबदल को लेकर राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि राजनीति में इस तरह का फेरबदल सामान्य है। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसमें केंद्रीय नेताओं का आशीर्वाद साथ है। मुझे उम्मीद है कि हम विकास के लिए और अधिक काम करेंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साइखोम टिकेंद्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही बीरेन सिंह कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा थी।