{"_id":"5ec803438ebc3e904d589019","slug":"five-more-dead-bodies-found-in-a-well-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में कुएं से बरामद हुए पांच और शव, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में कुएं से बरामद हुए पांच और शव, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
Fri, 22 May 2020 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, वारंगल (तेलंगाना)
पीटीआई, वारंगल (तेलंगाना)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तेलंगाना में एक कुएं से नौ लोगों के शव मिलने के पीछे का रहस्य गहराता जा रहा है। इनमें से छह व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य थे। कुंए से गुरुवार को चार लोगों के शव मिले थे और शुक्रवार को पांच और लोगों के शव मिले हैं।थैले बनाने वाली इकाई में काम करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शव गोरेकुंटा गांव के कुएं से मिला था। इसके बाद पांच अन्य शव भी कुएं से बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घर के मुखिया के दो बेटों के शव भी शुक्रवार को मिले। वारंगल के पुलिस आयुक्त वी रविंद्र ने बताया कि एक ही परिवार के छह लोगों और उनके एक दोस्त तथा दो अन्य व्यक्तिों के शव कुएं से मिले हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए कहा था कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि घर के प्रमुख ने अपने एक दोस्त को थैले बनाने वाली इकाई में यह कहते हुए बुलाया था कि कुछ ज्यादा काम आ गया है। वह किसी अन्य स्थान पर काम करता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है जिसे आगे जांच के अनुसार बदला जा सकता है। 48 वर्षीय व्यक्ति करीब 20 साल पहले पश्चिम बंगाल से यहां आया था और यहीं बस गया था।
विज्ञापन