{"_id":"604529268ebc3ee64e6fb7ec","slug":"five-killed-in-accident-between-truck-and-autorickshaw-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत, आठ अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत, आठ अन्य घायल
Mon, 08 Mar 2021 12:57 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बीड (महाराष्ट्र)
पीटीआई, बीड (महाराष्ट्र)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
महाराष्ट्र में बीड-पर्ली राजमार्ग पर रविवार रात एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के बाद ट्रक एक मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन से टकराते हुए सड़क किनारे तालाब में जा गिरा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्चों समेत सभी पांच लोग ऑटोरिक्शा में सवार थे। ऑटोरिक्शा वदवानी तहसील से बीड की ओर जा रहा था और रात करीब आठ बजे ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों को बीड सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को औरंगाबाद रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन