फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five injured as building flat floor crashes in Thane district

Maharashtra: ठाणे में अचानक गिरी फ्लैट की छत, एक ही घर के पांच लोग हुए घायल

Sat, 20 Aug 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 20 Aug 2022 11:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Five injured as building flat floor crashes in Thane district
हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां स्थित एक दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल का फ्लोर अचानक गिर गया। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घायलों की पहचान मनीषा महादिक (59), मुकेश महादिक (32), शीतल भुवद (42), अनीता भुवद (22) और सिद्धार्थ महादिक (11) के रूप में हुई है। फिलहाल उनका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की जांच की और सतर्कता बरतते हुए चंद्रेश पार्क क्षेत्र में स्थित 28 साल पुरानी एक इमारत के 14 फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमारत का संरचनात्मक ऑडिट किया गया है। उन्होंने बताया कि यह इमारत खतरनाक इमारतों की सूची में नहीं थी। हालांकि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed