फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five Good news it Contains ISRO,TEST TUBE COW and YOGI THALI

खुश खबर : आपके मतलब की प्रमुख खबरें

Tue, 04 Sep 2018 06:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Five Good news it Contains ISRO,TEST TUBE COW and YOGI THALI
- फोटो : self
इसरो का अंतरिक्ष अभियान
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तकरीबन पांच महीनों तक शांत रहने के बाद अंतरिक्ष के अभियानों के लिए कमर कस लिया है। इसरो 7 महीनों के दौरान ही 19 लॉन्चिंग करेगा, जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल रहेगा। इसरो की इस 'स्पेस सीरीज' की शुरुआत सितंबर महीने से ही हो जाएगी।इसरो के चेयरमैन के शिवन ने बताया है कि इसमें 10 सैटलाइट और 9 लॉन्च वीइकल रहेंगे। ये सभी मिशन सितंबर से मार्च के बीच में ही संपन्न किए जाएंगे। जिसके मुताबिक हर 30 दिनों में 2 लॉन्चिंग करनी होगी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 15 सितंबर को PSLV C42 मिशन की लॉन्चिंग से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। 

भारत करेगा दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा

अब भारत की ताकत और मजबूत होने वाली है। राफेल सौदे को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार पर हमलावर है, वहीं मोदी सरकार इन सब से परे एक और डील करने जा रही है। सरकार अब 20 अरब डॉलर के 114 नए लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रही है। ये दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा। सूत्रों के मुताबिक मुताबिक वायु सेना ने अरबों डॉलर के खरीद सौदे के लिए आरएफआई या शुरूआती निविदा जारी की है। सरकार द्वारा पांच साल पहले वायु सेना के लिए 126 मध्यम बहु भूमिका लड़ाकू विमान (एमएमआरसीए) की खरीद प्रक्रिया को रद्द करने के बाद लड़ाकू विमानों के लिए यह पहला बड़ा सौदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में पहली बार ‘टेस्ट ट्यूब’ से जन्मेंगी ‘गाय’

यूपी के इलाहाबाद से एक अच्छी पहल की खबर आई है। इलाहाबाद में केवल 10 रुपए में खाना खिलाने की शुरुआत की गई है। बेहद सस्ती दर पर मिलने वाले इस खाने को योगी थाली नाम दिया गया है। सब्सिडी वाली इस थाली को मेयर अभिलाषा गुप्ता ने लॉन्च किया। दिव्यांग, गरीब, जरूरतमंद और साधु-संतों को यह थाली मुफ्त में मिलेगी, जबकि सामान्य लोगों को इसके लिए 10 रुपए देने होंगे। इतने कम दाम पर लोगों को खाना खिलाने की यह पहल की शुरुआत के पीछे दिलीप कुमार उर्फ काके नाम के व्यक्ति हैं। काके व उनके कुछ सहयोगियों ने मिलकर इस थाली को लॉन्च कराने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

10 रुपये में खाइए ‘योगी’ थाली

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed