फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five children were made police commissioner in Bangalore for one day

बंगलूरू में पांच बच्चे बनाए गए एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर

Tue, 10 Sep 2019 05:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Sep 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Five children were made police commissioner in Bangalore for one day
एक दिन का पुलिस कमिश्नर बना बच्चा - फोटो : PTI

कर्नाटक की राजधानी में पांच बच्चों को एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बनाया गया। घातक बीमारियों से जूझ रहे इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए ‘मेक अ विश’ नामक एनजीओ और पुलिस की ओर से यह पहल की गई।

विज्ञापन


बच्चों को पुलिस की वर्दी पहनाकर अधिकारी की सीट पर बैठाया गया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। रूतन कुमार, मोहम्मद साहिब, सैयद इमाद, श्रावणी और अरफात पाशा नामक बच्चे पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं। अपनी इच्छा पूरी होने से सभी खुश नजर आए।
विज्ञापन


सिटी पुलिस की ओर से हुए एक कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने बच्चों को गंभीर बीमारियों से उबरने के लिए प्रेरित किया। इन बच्चों को खुद राव ने सलामी दी। कुर्सी पर बैठने के बाद बच्चों ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए। बच्चों को पुलिस के डॉग स्क्वायड के बारे में बताया गया। फोटो सेशन के लिए उन्हें असली हथियार भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed