{"_id":"5efe9ea78ebc3e42ad3689c1","slug":"five-children-dead-after-drowned-in-a-waterfall-in-palghar-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के पालघर में झरने में डूबे पांच बच्चे, सभी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के पालघर में झरने में डूबे पांच बच्चे, सभी की मौत
Fri, 03 Jul 2020 08:27 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले में जवहार इलाके में झरने में नहाने गए पांच बच्चों की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद 13 बच्चे जवहार कस्बे में कलमांडवी झरने में नहाने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।
विज्ञापन