फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five cases of rape against minor girls within a week NCW seeks report from Telangana govt on increasing rate of heinous crimes

NCW : एक हफ्ते के भीतर नाबालिग के खिलाफ रेप के पांच मामले, 'जघन्य अपराधों की बढ़ती दर' को लेकर एनसीडब्ल्यू ने तेलंगाना सरकार से मांगी रिपोर्ट

Tue, 07 Jun 2022 05:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 05:31 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने और लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य द्वारा उठाए गए कदमों पर सात दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए लिखा है।

विज्ञापन
Five cases of rape against minor girls within a week NCW seeks report from Telangana govt on increasing rate of heinous crimes
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद जिले में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की "बढ़ती दर" पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ने तेलंगाना पुलिस को सीधे मामले में हस्तक्षेप करने और राज्य द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि उसे एक लेख मिला है जिसमें बताया गया है कि हैदराबाद में एक सप्ताह में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ बलात्कार के पांच मामले सामने आए। आयोग ने कहा कि उसने तेलंगाना के हैदराबाद जिले में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ "जघन्य अपराधों की बढ़ती दर" को गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा, "पुलिस की भूमिका न केवल अपराधों को बचाने और रोकने की है, बल्कि ऐसे मामलों में त्वरित और उचित कार्रवाई करने की भी है। इसलिए आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने और लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य द्वारा उठाए गए कदमों पर सात दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए लिखा है ताकि ऐसी घटनाएं न हो सकें और उन्हें भविष्य में रोका जा सके। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को जो दो मामले सामने आए उनमें पहला मामला रामगोपालपेट थाने में दर्ज हुआ, जबकि दूसरा राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का था। इससे पहले रविवार को नाबालिगों से रेप के दो नए मामले सामने आए थे। 

पुलिस ने शुक्रवार  को कहा, "पिछले महीने एक किशोर लड़की, जो उस दिन पार्टी के लिए एक पब में गई थी, उसके साथ कथित तौर पर तीन किशोरों सहित पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।"

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed