{"_id":"5f69c9e5f6b69446303da788","slug":"fit-india-dialogue-2020-pm-narendra-modi-to-interact-with-virat-kohli-milind-soman-and-other-fitness-influencers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फिट इंडिया’ मुहिम को लेकर कल संवाद करेंगे पीएम मोदी, विराट कोहली और मिलिंद सोमण भी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘फिट इंडिया’ मुहिम को लेकर कल संवाद करेंगे पीएम मोदी, विराट कोहली और मिलिंद सोमण भी होंगे शामिल
Tue, 22 Sep 2020 03:25 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 22 Sep 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को फिट इंडिया मुहिम की पहली वर्षगांठ के सिलसिले में फिटनेस की अलख जगाने वालों और नागरिकों से देशव्यापी ‘फिट इंडिया संवाद’ के जरिए बात करेंगे। ऑनलाइन संवाद में प्रतिभागी फिटनेस के अपने सफर की दास्तान सुनाएंगे और टिप्स भी देंगे। यहां मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री स्वस्थ जीवन के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
इस संवाद में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, मॉडल और धावक मिलिंद सोमण, आहार विशेषज्ञ रूतुजा दिवेकर भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू किया गया फिट इंडिया संवाद भारत को ‘फिट राष्ट्र’ बनाने की योजना में नागरिकों को जोड़ने की कवायद का हिस्सा है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, फिट इंडिया अभियान इसलिए शुरू किया गया ताकि नागरिक मजेदार, आसान और किफायती तरीकों से फिट रह सकें और फिटनेस को भारतीयों के जीवन का अहम हिस्सा बनाया जा सके। अब इस संवाद के जरिए इसे और मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन
इस संवाद से एनआईसी लिंक पीएमइंडियावेबकास्ट डॉट एनआईसी डॉट इन के जरिए कोई भी 24 सितंबर को सुबह 11.30 के बाद जुड़ सकता है।