{"_id":"59800bb04f1c1b3a058b4800","slug":"first-victim-of-online-game-blue-whale-14-year-old-student-jumps-from-terrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल' का खुमार, 14 साल के बच्चे ने बिल्डिंग से लगाई छलांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल' का खुमार, 14 साल के बच्चे ने बिल्डिंग से लगाई छलांग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : HT
क्या किसी मोबाइल गेम का खुमार इस कदर बढ़ सकता है कि वह जान का दुश्मन बन बैठे। ऐसा ही एक मामाला मुंबई से सामने आया है, जहां एक 14 साल के बच्चे की मौत का कारण एक ऑनलाइन गेम बना। दरअसल, अंधेरी में रहने वाले 14 साल के एक स्टूडेंट ने अपने अपार्टमेंट से छलांग लगा ली। छलांग का कारण था ऑनलाइन गेम 'द ब्लू व्हेल' ।
विज्ञापन
मेघवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस गेम के तहत 50 दिनों का डेयर चैलेंज का मैजेस सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है। इस चैलेंज में प्लेयर को हर एक डेयर को पूरा करना होता है, जो गेम द्वारा दिया जाता है। डेयर को पूरा करने के बाद युजर को प्लाइवेट ग्रुप में अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होती है। इस गेम का आखिरी डेयर आत्महत्या है।
विज्ञापन
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उन्हें सुसाइड वाली बात का पता मनप्रीत सिंह साहनी के दोस्त के व्हाट्सऐप ग्रुप से पता चला। वहीं मनप्रीत के दोस्तों का कहना है कि उसने पिछले हफ्ते स्कूल में कहा था कि वह अब सोमवार से स्कूल नहीं आएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीते शनिवार को साहनी अपनी बिल्डिंग के छठे फ्लोर की छत पर चढ़ गया। आस पास रहने वालों ने उसे आवाज दी, लेकिन जब तक वह कुछ कर पाते मनप्रीत अपनी छत से छलांग लगा चुका था। वहीं मनप्रीत की मौत के बाद उसके माता-पिता उसके अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव गए हैं।