फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first time in Kerala Kidney transported through commercial flight from Kannur to Thiruvananthapuram

Thiruvananthapuram: केरल में पहली बार शरीर के अंग का परिवहन, कमर्शियल जहाज से कन्नूर से तिरुवनंतपुरम गई किडनी

Thu, 15 Jan 2026 01:12 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 15 Jan 2026 01:12 PM IST
सार

केरल में पहली बार इंडिगो के कमर्शियल जहाज के माध्यम से शरीर के अंग को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में आठ घंटे का समय लगा, जिसमें किडनी को  कन्नूर से तिरुवनंतपुरम तक ले जाया गया। 

विज्ञापन
first time in Kerala Kidney transported through commercial flight from  Kannur to Thiruvananthapuram
किडनी को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। - फोटो : istock

विस्तार

केरल में पहली बार कमर्शियल फ्लाइट से इंसान के शरीर के अंग को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया। केरल राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (K-SOTTO) के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को कन्नूर से तिरुवनंतपुरम तक एक किडनी हवाई जहाज से भेजी गई। कन्नूर जिले के पय्यावूर में स्कूल की बिल्डिंग से गिरने के बाद 17 साल की आयोना मॉन्सन की मौत हो गई थी। आयोना की किडनी को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यह किडनी परसाला की 27 साल की एक महिला को लगाई जाएगी।

विज्ञापन

किडनी को जहाज से कैसे लाया गया 

K-SOTTO के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नोबल ग्रेसियस एसएस ने बताया कि बुधवार देर रात तिरुवनंतपुरम के एक मरीज के लिए एक किडनी आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती किडनी को समय पर तिरुवनंतपुरम पहुंचाना था। इस काम के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने में टेक्निकल दिक्कतें थीं। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस से संपर्क किया गया। एयरलाइंस ने अंग ले जाने के लिए सीट दी। कन्नूर मेडिकल कॉलेज में ऑर्गन ट्रांसप्लांट की डॉ. नमिता ने इस पूरी प्रक्रिया को वॉलंटियर किया। 

विज्ञापन

आमतौर पर, प्रत्यारोपण प्रक्रिया के तहत अंगों को ले जाने के लिए नेवी के विमानों, सरकार द्वारा किराए पर लिए गए हेलीकॉप्टरों और गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग को तिरुवनंतपुरम लाने में कितना समय लगा

डॉ. नमिता ने बताया कि कन्नूर के एस्टर MIMS अस्पताल में अंग निकालने की प्रक्रिया सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई और 5 बजे तक पूरी हो गई।सुबह 6 बजे तक हम एयरपोर्ट पहुंच गए थे। कन्नूर से उड़ान भरने के बाद कोच्ची में विमान को रूकने के बाद उसी विमान में आगे की यात्रा के इंतजाम किए गए। अंग ले जाने वाला कंटेनर बड़ा था, लेकिन क्रू ने उसे केबिन में सुरक्षित रखने का इंतजाम किया। जहाज सुबह करीब 10.45 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचा, जिसके बाद अंग को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

K-SOTTO के अधिकारियों ने बताया कि दूसरी किडनी को कोझिकोड के MIMS हॉस्पिटल में प्रत्यारोपित किया गया। लिवर को कोझिकोड के मैत्रा हॉस्पिटल में ले जाया गया। जबकि कॉर्निया को कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed