{"_id":"61efccf9a0bc8f1be5741163","slug":"first-time-at-republic-day-parade-75-aircraft-display-of-10-scrolls-and-cultural-performances-by-480-dancers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान, राजपथ पर दिखेगा अद्भुत नजारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस परेड: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान, राजपथ पर दिखेगा अद्भुत नजारा
Wed, 26 Jan 2022 05:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jan 2022 05:20 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर राफेल विमान दिखाएगा अपनी ताकत
- फोटो : Indian Air Force
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बहुत कुछ खास होगा। बहुत कुछ ऐसा होगा जो पहली बार हो रहा होगा। इस बार अब तक के सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। वहीं 75 मीटर लंबाई की 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
वायु सेना ने दूरदर्शन के साथ किया समन्वय
इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने पहली बार दूरदर्शन के साथ इस फ्लाईपास्ट को दिखाने के लिए समन्वय किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
आसमान में दिखेंगे अलग-अलग करतब
इस बार के फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे। ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पहली बार राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के दस स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ये स्क्रॉल रक्षा और संस्कृति मंत्रालय 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हुआ डांसरों का चयन
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पहली बार डांसरों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया है। जिला स्तर पर 'वंदे भारतम' के माध्मय से 480 लोगों का चयन किया गया है।