फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first time at Republic Day parade:75 aircraft, display of 10 scrolls and cultural performances by 480 dancers

गणतंत्र दिवस परेड: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान, राजपथ पर दिखेगा अद्भुत नजारा

Wed, 26 Jan 2022 05:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jan 2022 05:20 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन
first time at Republic Day parade:75 aircraft, display of 10 scrolls and cultural performances by 480 dancers
गणतंत्र दिवस पर राफेल विमान दिखाएगा अपनी ताकत - फोटो : Indian Air Force

विस्तार

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बहुत कुछ खास होगा। बहुत कुछ ऐसा होगा जो पहली बार हो रहा होगा। इस बार अब तक के सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। वहीं 75 मीटर लंबाई की 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


वायु सेना ने दूरदर्शन के साथ किया समन्वय
इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने पहली बार दूरदर्शन के साथ इस फ्लाईपास्ट को दिखाने के लिए समन्वय किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


आसमान में दिखेंगे अलग-अलग करतब
इस बार के फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे।  ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पहली बार राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के दस स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ये स्क्रॉल रक्षा और संस्कृति मंत्रालय 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हुआ डांसरों का चयन 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पहली बार डांसरों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया है। जिला स्तर पर 'वंदे भारतम' के माध्मय से 480 लोगों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed