फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First thing PM Modi should do is sack Manipur CM, says Kharge

Manipur: 'पीएम सबसे पहले मणिपुर के सीएम को करें बर्खास्त', कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर संकट पर सरकार को घेरा

Mon, 26 Jun 2023 02:12 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 02:12 PM IST
सार

Manipur: मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। खरगे ने कहा, "भाजपा और मोदी सरकार का कोई भी दुष्प्रचार मणिपुर हिंसा से निपटने में अपनी नाकामी पर पर्दा नहीं डाल सकता।"

विज्ञापन
First thing PM Modi should do is sack Manipur CM, says Kharge
खरगे और पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाया और कहा कि अगर वह वास्तव में इस राज्य के बारे में चिंतित हैं तो उन्हें सबसे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करना चाहिए।

विज्ञापन

खरगे बोले- देश 55 दिनों से मणिपुर मसले पर पीएम के बोलने का इंतजार कर रहा

खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार का कोई भी दुष्प्रचार मणिपुर की स्थिति से निपटने में उसकी नाकामी पर पर्दा नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि खबरों से संकेत मिलता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आखिरकार मणिपुर की स्थिति पर मोदी से बात की। उन्होंने कहा, "पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा। हर भारतीय उनके बोलने का इंतजार कर रहा है।  अगर मोदी जी वास्तव में मणिपुर के बारे में चिंतित हैं, तो सबसे पहले उन्हें अपने मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।"

विज्ञापन

मणिपुर में हिंसा में अब तक 100 लोगों की जा चुकी है जान

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। खरगे ने कहा, "भाजपा और मोदी सरकार का कोई भी दुष्प्रचार मणिपुर हिंसा से निपटने में अपनी नाकामी पर पर्दा नहीं डाल सकता।" कांग्रेस प्रमुख ने यह भी मांग की कि सरकार चरमपंथी संगठनों और असामाजिक तत्वों से चुराए गए हथियारों को जब्त करे। हिंसा प्रभावित राज्य में शांति लाने के लिए कई कदम उठाने का सुझाव देते हुए खरगे ने कहा कि सरकार को सभी दलों के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए और एक साझा राजनीतिक रास्ता निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस बोली- सरकार की ओर से घोषित राहत पैकेज अपर्याप्त

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''सुरक्षा बलों की मदद से नाकेबंदी खत्म करें। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज बिना देरी के तैयार किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से घोषित राहत पैकेज पूरी तरह से अपर्याप्त है।"

पीएम ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ की बैठक

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य के वर्तमान हालात के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि राज्य और केंद्र सरकारें हिंसा को 'काफी हद तक' नियंत्रित करने में सक्षम रही हैं। पीएम मोदी ने अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों और अधिकारियों के साथ इस मसले पर एक बैठक की अध्यक्षता भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed