{"_id":"5c2d752dbdec2256aa76ef25","slug":"first-snowfall-of-new-year-2019-in-jammu-halwani-dehradun-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की पहली बर्फबारी: सड़क संपर्क से कटा कश्मीर, केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए साल की पहली बर्फबारी: सड़क संपर्क से कटा कश्मीर, केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी
Thu, 03 Jan 2019 08:19 AM IST
Shani Mishra
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Shani Mishra
Updated Thu, 03 Jan 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ी राज्यों में बुधवार को नए साल पर पहली बर्फबारी हुई। बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। आंचलिक मौसम विभागों के मुताबिक आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से फिसलन के चलते एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया है। इससे दोनों ओर हजारों छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड पहले से ही बंद है। इससे कश्मीर घाटी का देश से सड़क संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही।
उधर, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। आठ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। प्रशासन ने मंडी जिले में बर्फबारी के चलते कमरूनाग, शिकारी देवी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी है। लाहौल जिला प्रशासन ने छह जनवरी तक अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी होने लगी। केदारनाथ धाम में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां पौन फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है। थल-मुनस्यारी मार्ग बुधवार को हिमपात होने के चलते बेटुलीधार और कालामुनि के पास बंद हो गया है।
अंगीठी जलाकर दी परीक्षा
मुनस्यारी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को बीए पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा थी। बर्फबारी के चलते परीक्षार्थियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। बाद में अंगीठी जलाकर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
तापमान
कश्मीर के कारगिल में माइनस 17.0, लद्दाख में माइनस 12.4 डिग्री
हिमाचल के केलांग में माइनस 4.6, कल्पा में माइनस 3.4 और कुफरी में माइनस 1.1 डिग्री तापमान
उत्तराखंड के केदारनाथ में माइनस 5 डिग्री