फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first sleeper Vande Bharat can run between Lucknow and Mumbai journey will be completed in 10 hours

Indian Railways: लखनऊ से मुंबई के बीच चल सकती है पहली स्लीपर वंदे भारत, ये होगा रूट; 10 घंटे में पूरा होगा सफर

Mon, 02 Jun 2025 03:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Jun 2025 03:09 PM IST
सार

First Sleeper Vande Bharat Trains: ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे। ट्रेन की क्षमता लगभग 1200 यात्रियों की होगी। ट्रेन की समय सारणी तय करने का काम अंतिम चरण में है और जुलाई से ट्रेन को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
first sleeper Vande Bharat can run between Lucknow and Mumbai journey will be completed in 10 hours
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : X / @PIB_India

विस्तार

भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश को एक बार फिर बढ़ी सौगात देने जा रहा है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत इसी राज्य से होगी। इस ट्रेन का रूट भी फाइनल हो गया है। इसकी ट्रेन का पूरा विस्तृत शेड्यूल जून में जारी किया जा सकता है। इस ट्रेन को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक चलाने की योजना है। इससे पहले देश की पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू की गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कोचिंग यार्ड में नई स्लीपर वंदे भारत का पूरा रैक पहुंच गया है। इसके बाद रेलवे इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है। लखनऊ से मुंबई रूट पर यात्री सबसे अधिक हैं। इसी कारण रेलवे इसी रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलने के पूरे आसार हैं। रेलवे ने ट्रेन के रूट का सर्वे भी पूरा कर लिया है। तेजस की तरह यह ट्रेन भी हफ्ते में चार दिन चलाने की तैयारी है। हालांकि, इसके लिए रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन का रूट और शेड्यूल जारी किया जाएगा। जुलाई से ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छह महीने से इस रूट का सर्वे चल रहा था। पहले कानपुर, मथुरा, आगरा के रास्ते मुंबई जाने का प्रस्ताव था। फिर बरेली से आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन होते हुए आगरा और फिर मुंबई तक का रूट देखा गया। आखिर में बरेली जंक्शन होकर मुंबई जाने का रूट तय किया गया। अब यह ट्रेन लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई जाएगी। इस रूट से उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई जिलों से मुंबई की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे। ट्रेन की क्षमता लगभग 1200 यात्रियों की होगी। ट्रेन की समय सारणी तय करने का काम अंतिम चरण में है और जुलाई से ट्रेन को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। फिलहाल लखनऊ-मुंबई के बीच ट्रेनों को 16 से 17 घंटे का समय लगता है, लेकिन स्लीपर वंदे भारत 10 घंटे में सफर पूरा करेगी।

गौरतलब है कि यूपी के वाराणसी से देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई थी। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलती है और इसकी रफ्तार व सुविधाओं के कारण यात्रियों में काफी लोकप्रिय है। अब वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जिससे रोजाना हजारों यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।


यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
अभी मुंबई के लिए फिलहाल बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन इनमें अक्सर सीटों की भारी कमी रहती है। नई स्लीपर वंदे भारत के शुरू होने से यह दिक्कत काफी हद तक दूर होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज चलेगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी। यूपी से मुंबई तक का यह सफर अब न सिर्फ आसान, बल्कि बेहद आरामदायक और तेज होगा। यात्रियों को इस नई सौगात का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed