फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First phase of vaccination have to finish in 20 days in India

भारत में 20 दिन में खत्म करना होगा टीकाकरण का पहला चरण

Mon, 15 Feb 2021 03:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 03:58 AM IST
सार

  • अभी 82 लाख लोगों को लगा है टीका
  • 6 मार्च से पहले लक्ष्य पूरा करने के लिए फिर राज्यों को लिखा पत्र

विज्ञापन
First phase of vaccination have to finish in 20 days in India
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण को तेज गति में लाने की तैयारी हो चुकी है। अगले 20 दिन में कोरोना टीकाकरण का पहला चरण खत्म करने के आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए आदेश में साफ लिखा है कि आगामी 6 मार्च तक पहले चरण के तहत सभी तीन करोड़ लोगों तक टीका लगाने का मैसेज पहुंच जाना चाहिए। बीते 16 जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब तक 82 लाख लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है।
विज्ञापन


वहीं बीते 13 फरवरी से कुछ राज्यों में दूसरी खुराक देना भी शुरू कर दिया है। सोमवार से सभी राज्यों में दूसरी खुराक लगना शुरू होगी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि 20 से 25 फरवरी के बीच देश के प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारी को टीका लग जाना चाहिए। या फिर उनके फोन पर टीका लगवाने के लिए मैसेज पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 


सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर देश में तकरीबन 96 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी हैं जिनमें से अब तक 5984018 को पहली खुराक मिल चुकी है। बीते शनिवार को देश में 23628 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक लगाई गई। वहीं 22,56,212 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली खुराक लग चुकी है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों की तुलना में फ्रंटलाइन वर्करों में टीकाकरण काफी तेजी से देखने को मिल रहा है। महज 12 दिन में ही इनका आंकड़ा 22 लाख पार हो चुका है। जबकि इसी अवधि में 10 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के पहले चरण को तय समय पर पूरा करने के लिए राज्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर राज्य चाहे तो टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान भी चला सकते हैं या फिर टीका बूथ की संख्या भी बढ़ा सकते हैं लेकिन 25 फरवरी तक सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगना जरूरी है। एक बार पहली खुराक का अभियान पूरा हो जाए तो दूसरे चरण के साथ ही इन लोगों को अगली खुराक देने का कार्यक्रम चलता रहेगा।



मंत्रालय का कहना है कि देश के 10 राज्यों में सबसे बेहतर टीकाकरण का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इनमें आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल है।

बीते शनिवार को 69 फीसदी टीकाकरण भी इन्हीं 10 राज्यों में दर्ज किया गया। केंद्र सरकार ने इन्हीं राज्यों की तर्ज पर बाकी जगहों पर भी टीकाकरण को गति देने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed