फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first phase of cleanliness campaign 3.0 will start from today Know all details

Cleanliness Drive: आज से शुरू होगा स्वच्छता अभियान 3.0 का पहला चरण; केंद्रीय मंत्री ने बताया ये है लक्ष्य

Fri, 15 Sep 2023 06:47 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 15 Sep 2023 06:47 AM IST
सार

अभियान का दूसरा चरण गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर से शुरू होगा, जो कि 31 अक्तूबर तक चलेगा। यह कार्यान्वयन चरण होगा। इसमें, सभी मंत्रालय और विभाग प्रारंभिक चरण में चयनित किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास करेंगे। डीएआरपीजी इस संबंध में एक साप्ताहिक समेकित रिपोर्ट भी तैयार करेगा।

विज्ञापन
first phase of cleanliness campaign 3.0 will start from today Know all details
स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से पूरे देश में तीसरे स्वच्छता अभियान के पहले चरण की शुरूआत होगी। अभियान का पहला चरण 15 से 30 सितंबर तक चलेगा। इस चरण में इसमें सभी मंत्रालय और विभाग लंबित मामलों और स्वच्छता के लिए जगहों की पहचान करेंगे। साथ ही निपटान की जाने वाली अनावश्यक सामग्रियों की मात्रा का आकलन करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष अभियान 3.0 एवं विशेष अभियान जून-जुलाई 2023 के लिए दिशा-निर्देश प्रगति रिपोर्ट जारी की जायेगी। उसी सभा में दिसंबर 2022-जुलाई 2023 के लिए सचिवालय सुधारों की मासिक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, अभियान का दूसरा चरण गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर से शुरू होगा, जो कि 31 अक्तूबर तक चलेगा। यह कार्यान्वयन चरण होगा। इसमें, सभी मंत्रालय और विभाग प्रारंभिक चरण में चयनित किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास करेंगे। डीएआरपीजी इस संबंध में एक साप्ताहिक समेकित रिपोर्ट भी तैयार करेगा। जो कि कैबिनेट सचिवालय और पीएमओ को सौंपी जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य अन्य चीजों के अलावा कचरे के निपटान के माध्यम से धन पैदा करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है। 
विज्ञापन


इससे पहले, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन में बदल दिया है और लोगों ने इसे एक सामाजिक सुधार आंदोलन के रूप में आत्मसात कर लिया है। सरकार आम आदमी के सामने आने वाले मूलभूत मुद्दों को मिशन मोड के रूप में लेगी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 शिखर सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता हुई। इसके अलावा चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बाद देश उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएआरपीजी होगा अभियान के लिए नोडल विभाग
देश भर में चलने वाले इस अभियान के समन्वय और संचालन के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) नोडल विभाग होगा। साथ ही विभग इस विशेष अभियान 3.0 के कार्यान्वयन की देखरेख भी करेगा। विशेष अभियान 3.0 सेवा वितरण या सार्वजनिक इंटरफेस के लिए जिम्मेदार  कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed