फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first official statement on Rajput case, CBI denies it shared any details with media

सुशांत केस में सीबीआई का पहला बयान, कहा- जांच से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं

Fri, 04 Sep 2020 05:55 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
first official statement on Rajput case, CBI denies it shared any details with media
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सीबीआई ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की अपनी जांच से जुड़ी मीडिया में आई खबरों को खारिज कर दिया है। सीबीआई ने कहा है कि ये तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी का गुरुवार को यह पहला आधिकारिक बयान आया है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम जारी किए गए बयान में सीबीआई ने कहा कि वह सुशांत की मौत के मामले की जांच व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से कर रही है। सीबीआई ने कहा कि सीबीआई की जांच से संबद्ध मीडिया में आई कुछ खबरें अटकलों पर आधारित हैं और वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। एजेंसी ने फिर से कहा कि नीति के तहत सीबीआई जारी जांच का ब्योरा साझा नहीं करती।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने कहा, 'सीबीआई प्रवक्ता या टीम के किसी सदस्य ने मीडिया के साथ जांच का ब्योरा साझा नहीं किया है। जो ब्योरा खबरों में दिया जा रहा है और सीबीआई का बताया जा रहा है वह विश्वसनीय नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसे मीडिया संस्थानों से उम्मीद है कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले संयम बरतेंगे। 

न्यायाधीश एए सैयद और एसपी तवाड़े की पीठ ने कहा कि मीडिया को इस तरह मामले की रिपोर्टिंग करनी चाहिए कि इससे जांच प्रभावित न हो। अदालत उन दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि राजपूत की मौत के मामले में मीडिया ट्रायल चल रहा है। 

याचिकाओं में इसे रोकने की मांग की गई थी। इनमें से एक याचिका आठ पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने मुंबई पुलिस के खिलाफ चलाए जा रहे कथित अनुचित, झूठे और दुर्भावनापूर्ण मीडिया कैंपेन के खिलाफ दायर की थी।


उल्लेखनीय है कि अभिनेता का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में पाया गया था। सीबीआई ने सुशांत को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने संबंधी बिहार पुलिस की प्राथमिकी वाले मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed