फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First meeting of parliamentary panel on one nation one election on Today Know All updates in hindi

ONOE: 39-सदस्यीय संसदीय समिति की बैठक शुरू, 'एक देश-एक चुनाव' के प्रस्ताव पर हो रही चर्चा

Wed, 08 Jan 2025 03:19 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 08 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

शीतकालीन सत्र में इन विधेयकों को लोकसभा में पेश किया गया था। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को इन्हें संसदीय समिति के पास भेजा गया था।

विज्ञापन
First meeting of parliamentary panel on one nation one election on Today Know All updates in hindi
One Nation One Election - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक देश-एक चुनाव संबंधी दो विधेयकों की जांच के लिए गठित संसदीय समिति की बैठक शुरू हो गई है। इसमें विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी संसदीय समिति के सदस्यों को प्रस्तावित कानूनों के प्रावधानों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इससे पहले समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि जेपीसी विधेयक की निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी। संसदीय पैनल इस मामले में प्रत्येक हितधारक की बात सुनेगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता पीपी चौधरी ने कहा, "हमारा प्रयास हर क्षेत्र के लोगों चाहे वह राजनीतिक दलों से हो या नागरिक समाज से हो या न्यायपालिका से सभी की बात सुनना होगा। हम सभी का इनपुट लेना चाहते हैं। हम सरकार की तरफ से पेश किए गए विधेयकों का निष्पक्ष तरीके से परीक्षण करेंगे। हमारा प्रयास आम सहमति तक पहुंचना होगा। मुझे विश्वास है कि हम देशहित के लिए काम करेंगे।" 
विज्ञापन


पी.पी. चौधरी को बनाया गया समिति का अध्यक्ष
भाजपा सांसद पी.पी. चौधरी को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, मनीष तिवारी और कई पहले कार्यकाल के सांसद जैसे प्रियंका गांधी, बांसुरी स्वराज और संबित पात्रा भी इस समिति के सदस्य हैं। समिति में 27 सदस्य लोकसभा और 12 सदस्य राज्यसभा से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि यह प्रारंभिक जानकारी देने वाली बैठक होगी। इस बैठक में अधिकारी दो महत्वपूर्ण विधेयकों के बारे में जानकारी देंगे। ये विधेयक हैं- संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र (कानून) संशोधन विधेयक। इन दोनों विधेयकों का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने के लिए जरूरी बदलाव करना है। यह कदम भाजपा द्वारा लंबे समय से किए जा रहे वादे का हिस्सा है। 


समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई
शीतकालीन सत्र में इन विधेयकों को लोकसभा में पेश किया गया था। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को इन्हें संसदीय समिति के पास भेजा गया था। इस समिति की सदस्य संख्या 31 से बढ़ाकर 39 की गई है, क्योंकि कई राजनीतिक दलों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed